ई-रिक्शा पलटने से चार सवारियां घायल

भिंड: हाइवे पर एक तेज रफ्तार में जा रहा ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के ​लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार महावीर गंज निवासी देवेंद्र शाक्य पुत्र गोविंद शाक्य पत्नी गिरिजा देवी और 2 बेटों को लेकर बहन के घर दबोहा गांव गए थे। जब देवेंद्र ई-रिक्शा में सवार होकर वापस लौट रहे ​थे तभी हाइवे पर शारदा टॉकीज के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। इस घटना में ई रिक्शा में सवार परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Next Post

सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

Thu May 22 , 2025
दतिया: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भांडेर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य रूप से भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, भांडेर नगर मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर, वरिष्ठ नेता गोविंद भैया सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित थे। देश के […]

You May Like