घर के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़े, फुटेज से आरोपियों तक पहुंची, 2 गिरफ्तार

ग्वालियर:2 दिन की मशक्कत के बाद कारों के कांच तोड़ने वाले 2 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। यह आरोपी घरों के बाहर खड़ी आधा दर्जन कारों के कांच तोड़ चुके है। इन्हें पकड़ने के लिये पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की चेन बनाकर रूट मैप तैयार करना पड़ा। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस रात में दोनों बदमाशों को सीन री-क्रियेशन के लिये घटनास्थल पर लेकर पहुंची।

जहां पर उन्होंने दशहत फैलाई थी। वहां वह सिर झुकाकर चलते हुए दिखाई दिये। ऐसा पता चला है कि पकड़े गये दोनों बदमाशों पर गुंडागर्दी का जोश चढ़ा था। इलाके में टेरर जमाने के लिये घटना का अंजाम दिया था।एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि गेरूवाला बंगला हुरावली रोड निवासी शुभम मित्तल ने शिकायत की थी कि उसके घर के बाहर खड़ी कार के अज्ञात बदमाशों ने कांच तोड़ दिये है।

वह पुलिस को शिकायत कर रहा था कि तभी पता चला कि उसके पड़ोसी राके शर्मा, मुन्ना सेंगर, अरविंद अग्रवाल एवं श्रीकृष्ण शुक्ला की कारों में भी तोड़फोड की गयी है।पुलिस ने सभी की शिकायत लिखी, एक साथ आधा दर्जन वाहनों में तोड़तोड़ का पता चलते ही टीआई मैना पटेल, एसआई सतीश यादव, आरक्षक संजय गुर्जर व अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था।

Next Post

कर्ज से परेशान किसान ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

Wed Nov 12 , 2025
बैतूल: ग्राम चिचला ढाना में मंगलवार दोपहर एक 50 वर्षीय किसान ने कर्ज और उसकी सोयाबीन की खराब हुई फसल को लेकर परेशानी के चलते घर में अचानक ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला […]

You May Like