पति के लेट आने पर पत्नी ने लगाई फांसी

ग्वालियर: देर रात जब पति लेट घर आया तो पत्नी नाराज हो गई और पति से विवाद हो गया। नाराज पति गुस्से में घर से चला गया। नाराज पत्नी ने कमरा बंद किया और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी की है। घटना का पता उस समय चला जब बेटे ने मां का शव फांसी पर लटके देखा तो शोर मचाया। मामले का पता चलते ही पति सहित पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दीवार तोड़कर महिला को फंदे से उतार कर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। रात 11बजे रामचंद्र आदिवासी घर पहुंचे, लेट आने की बात पर पत्नी सोनम आदिवासी से उनकी बहस हो गई। तनातनी बढ़ी तो रामचंद्र गुस्सा होकर घर से बाहर चले गए। रात 11.20 बजे रामचंद्र घर के बाहर ही थे कि तभी उनका बड़ा बेटा ओम दौड़ता हुआ आया और रोते हुए बोला मम्मी पंखे पर लटकी हैं। रामचंद्र भागकर कमरे के पास पहुंचे, तो अंदर से कुंदी लगी थी। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो रामचंद्र ने आनन-फानन में बगल की दीवार को तोड़ा और अंदर घुसे। अंदर सोनम दुपट्टे के फंदे पर झूल रही थी। फंदे से उतारकर उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल ले जाया गया।

Next Post

प्रधानमंत्री की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना 1.5 लाख के पार पहुंचा, वहीं चांदी की चमक हुई  फीकी

Tue May 19 , 2026
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद से भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल का माहौल है। मंगलवार, 19 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में कड़ाई से मजबूती देखी गई, जिसके चलते 10 ग्राम सोने का भाव उछलकर 1,59,496 रुपये के ऐतिहासिक स्तर […]

You May Like