दुकानदार को झांसा देकर 16 हजार का किराना ले उड़ा शातिर

इंदौर:शहर के व्यस्ततम माने जाने वाले नार्थ राजमोहल्ला क्षेत्र में दिनदहाड़े एक प्रोविजन स्टोर से झांसेबाज ग्राहक करीब 16 हजार रुपए का सामान लेकर एक्टिवा पर फरार हो गया. वारदात मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है, जहां चित्तौड़ा प्रोविजनल स्टोर पर पहुंचे आरोपी ने सामान पैक करवाया और दुकानदार की नजर बचाकर थैला लेकर भाग गया.आरोपी ग्राहक एक्टिवा से दुकान पर पहुंचा और दुकानदार गोकुल चित्तौड़ा से किराना सामान के दाम पूछते हुए एक-एक कर कई सामान पैक करवाए. जब पूरा सामान पैक होकर थैली में रख दिया, तब भी आरोपी ने कुछ और चीजें दिखाने का झांसा दिया.

जैसे ही गोकुल दुकान के अंदर गया, शातिर युवक पहले से पैक थैली उठाकर अपनी एक्टिवा पर रखी और मौके से फरार हो गया. गोकुल जब बाहर आया तो युवक को नदारद पाया. उन्होंने तत्काल घटना की सूचना अपने मित्र और कांग्रेस प्रवक्ता संजय बाकलीवाल को दी, जो स्वयं उनके साथ सीसीटीवी फुटेज लेकर मल्हारगंज थाना पहुंचे. फुटेज में आरोपी युवक का चेहरा साफ दिख रहा है, साथ ही एक्टिवा का नंबर भी स्पष्ट है.

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक इलाके में पहले भी कई बार नजर आ चुका है. दुकान से लिए गए सामान की कीमत 16,000 बताई जा रही है. मामले में मल्हारगंज थाना प्रभारी वेवेन्द्र सिंह कुशवाह का कहना है कि एक्टिवा नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी निकालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Next Post

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना किला मैदान रोड स्थित गुटकेश्वर मंदिर के पास उस वक्त हुई, जब युवक सड़क से गुजर रहा था. अचानक रास्ता रोककर आरोपी ने कहासुनी के बाद उस पर चाकू से […]

You May Like

मनोरंजन