आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला

इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना किला मैदान रोड स्थित गुटकेश्वर मंदिर के पास उस वक्त हुई, जब युवक सड़क से गुजर रहा था. अचानक रास्ता रोककर आरोपी ने कहासुनी के बाद उस पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया.

घटना में घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की. मामले में सदरबाजार थाना प्रभारी यशवंत बडोले का कहना है कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपी की तलाश की जा रही है, हमला किसी पुराने विवाद को लेकर किया हुआ हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन, कई स्थानों पर की छापेमारी

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर:जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने महू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर दबिश दी. इस दौरान 11 प्रकरण दर्ज किए गए, एक वाहन जब्त किया और लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी.आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी के नेतृत्व […]

You May Like