आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 9.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी

नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने नीदरलैंड की करंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. द्वारा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड की चुकता शेयर पूंजी के 9.99 प्रतिशत तक के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में करेंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. द्वारा 81,26,94,722 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय संचयी वरीयता शेयरों ( सी.सी.पी.एस.) की खरीद के माध्यम से आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक लिमिटेड की चुकता शेयर पूंजी का 9.99 प्रतिशत तक का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता नीदरलैंड में निगमित एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और यह लक्ष्य जमा स्वीकार करने; ऋण, क्रेडिट कार्ड प्रदान करने; म्यूचुअल फंड और बीमा उत्पाद वितरित करने तथा अन्य वित्तीय समाधान जैसे कॉर्पोरेट बैंकिंग समाधान, एमएसएमई के लिए बैंकिंग समाधान, एनआरआई बैंकिंग, लेन-देन बैंकिंग और नकद प्रबंधन समाधान, फास्टैग, व्यापार वित्त, ट्रेजरी और विदेशी मुद्रा समाधान और धन प्रबंधन समाधान प्रदान करने के बैकिंग व्यवसाय में संलग्न है।

Next Post

डिजिटलीकरण के बाद देश में 3,50,000 से अधिक कॉपीराइट पंजीकृत

Wed Jun 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार कॉपीराइट पंजीकरण प्रक्रिया के डिजिटलीकरण के बाद से अब तक 3,50,000 से अधिक कॉपीराइट पंजीकृत किए गए हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ये आंकड़े विभिन्न क्षेत्रों के रचनाकारों […]

You May Like