सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव की अध्यक्षता में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत एपीसी, आईडी सहित सभी बीआरसीसी और एमआरसी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. सीईओ श्रीमती यादव ने समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
बैठक में विशेष बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग, यूडीआईडी कार्ड, गृह आधारित शिक्षा, छात्रावास संचालन, लेप्रोसी क्योर्ड दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन, संसाधन केंद्र सुदृढ़ीकरण, उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, नए स्कूल सहित अनेक बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इसके साथ ही समावेशी वातावरण निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सक्रिय बनाने एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए. सीईओ श्रीमती यादव ने सभी एपीसी, आईईडी और एमआसी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में समावेशी शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं और समन्वय बनाकर कार्य करें.
