
जबलपुर। अंसार नगर स्थित चौपड़ा में मिट्टी तेल बेचा जा रहा था। भनक लगते ही गोहलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध कारोबर में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके घर से 350 लीटर मिट्टी तेल, एवं 1 चेतक स्कूटी जप्त की गई।
टीआई श्रीमति प्रतीक्ष मार्को ने बताया कि अंसार नगर में चौपड़ा में घेराबंदी कर उबैश अंसारी 23 वर्ष निवासी अंसार नगर चौपड़ा गोहलपुर को पकड़ा गया। जिसके घर की सीढ़ी के नीचे प्लास्टिक के नीले रंग के 3 ड्रम में 350 लीटर मिट्टी का तेल एवं ड्रमों के उपर मिट्टी तेल नापने चाडा एवं एक प्लास्टिक का पाईप रखे मिला।
