ग्वालियर: ग्वालियर के कंपू खेल परिसर में चल रही 69वी राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता में रोजाना रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरीया, राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड बोर्ड के सदस्य भगीरथ प्रसाद शर्मा एवं होतम सिंह पहुंचे तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य रवीन्द्र शर्मा, सर्वेश दीक्षित, जिला खेल अधिकारी आर.के.सिंह, नोडल खेल पवन शर्मा, संभाग अध्यक्ष, निरंजन सिंह घुरैया, प्रदेश मंत्री मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ राहुल गंगवार, सुनील साहू, देवेन्द्र बाथम, क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक गोविंद मेहरोत्रा उपस्थित रहे।
