कोचिंग जाते वक्त नाबालिग छात्रा से बदसलूकी, आरोपी पर केस दर्ज

भिंड: गोरमी थाना क्षेत्र के थाना रोड पर कोचिंग के लिए जा रही एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक 16 वर्षीय छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान थाना रोड पर रास्ते में एक युवक ने उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं।

छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक निवासी अजय हिडोलिया वार्ड 9 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

कैट के नववर्ष समारोह में शामिल हुए आईजी एवं डीआईजी

Tue Jan 6 , 2026
ग्वालियर: कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा उपनगर ग्वालियर में नववर्ष समारोह मनाया गया जिसमें नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी द्वारा वितरित किए गए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like