इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक के बैंक खाते से 51 हजार रुपए निकाल लिए. फरियादी ने मामले की शिकायत केनरा बैंक में भी की थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.
राजरानी नगर, चोइथराम मंडी के पास रहने वाले 31 वर्षीय करण कोटिया ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 25 सितंबर को दोपहर 3.15 बजे 51 हजार रुपए कट गए थे. उनके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर यह राशि निकाली. मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है.
Next Post
अल्काराज ने 'एर्स्टे बैंक ओपन' का वाइल्ड कार्ड किया स्वीकार
Fri Oct 16 , 2026
मैड्रिड, 16 अक्टूबर (वार्ता) स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज इस महीने के आखिर में वियना में होने वाले ‘एर्स्टे बैंक ओपन’ में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस इनडोर एटीपी 500 स्पर्धा के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार कर लिया है। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी, अल्काराज 2021 […]

You May Like
-
2 months ago
रीवा हवाई अड्डे से उड़ेगा एटीआर-72 कोलकाता के लिये