एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निराकरण के दिए निर्देश

दमोह.पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान व पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे और शिकायत शाखा प्रभारी गरिमा मिश्रा सहित पुलिस कर्मियों ने भी जनसुनवाई में सहयोग किया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, मारपीट, ,साइबर अपराध, महिला संबंधी शिकायतों सहित अन्य विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया.पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता व संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को विधिसम्मत व गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास व सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करना है.जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया तथा जिन प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई अपेक्षित थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

Next Post

होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20 प्रतिशत टोल बहुत ज़्यादा : अराघची

Tue Jul 14 , 2026
तेहरान, 14 जुलाई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयानों का जवाब देते हुए कहा है कि ईरान हमेशा से इस अहम अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का सच्चा और वैध रक्षक रहा है तथा हमेशा रहेगा। श्री […]

You May Like