होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20 प्रतिशत टोल बहुत ज़्यादा : अराघची

तेहरान, 14 जुलाई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयानों का जवाब देते हुए कहा है कि ईरान हमेशा से इस अहम अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का सच्चा और वैध रक्षक रहा है तथा हमेशा रहेगा।

श्री अराघची ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल सही कह रहे हैं। जो कोई भी होर्मुज़ जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों के सुरक्षित और महफ़ूज़ गुज़रने की सुविधा देता है, उसे इस सेवा के लिए मुआवज़ा मिलना चाहिये।” उन्होंने आगे कहा, “ईरान हमेशा से इस जलडमरूमध्य का रक्षक रहा है और हमेशा रहेगा। 20 प्रतिशत निश्चित रूप से बहुत ज़्यादा है। हम निष्पक्ष रहेंगे।”

.....

Next Post

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में भारत का वनडे रिकॉर्ड तोड़ा

Tue Jul 14 , 2026
लंदन, 14 जुलाई (वार्ता) जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को अपने उल्लेखनीय करियर में एक और शानदार अध्याय जोड़ा, वह इंग्लैंड में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और 150 एकदिवसीय विकेट के मील के पत्थर तक भी पहुंच गए। तेज़ गेंदबाज़ […]

You May Like