आदर्श वार्ड की हकीकत बदहाल: सिंगरौली के डीएवी रोड पर गड्ढों से जूझ रहे रहवासी

सिंगरौली:नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 40 स्थित डीएवी रोड को भले ही आदर्श वार्ड का दर्जा दिया गया हो, लेकिन जमीनी हालात इसके उलट तस्वीर पेश कर रहे हैं। वार्ड में सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे स्थानीय रहवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, वहीं सामान्य दिनों में भी जगह-जगह बने गड्ढे और जर्जर सड़कें आवागमन को मुश्किल बना रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से सड़कें बदहाल हैं। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद नगर निगम की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया।

डीएवी मार्ग पर दर्जनों विद्यालय संचालित हैं। इसी रास्ते से आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का भी प्रतिदिन आना-जाना होता है। जाम और टूटी सड़कों के कारण बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है।हाल ही में एक ट्रैक्टर सड़क पर धंस गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वहां स्कूल बस होती तो बच्चों को गंभीर चोट भी लग सकती थी।
रहवासियों ने सवाल उठाया है कि जब वार्ड को आदर्श घोषित किया गया है तो फिर मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी क्यों हो रही है। अब बड़ा प्रश्न यह है कि इन जर्जर सड़कों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और नगर निगम कब तक इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Next Post

बीसीसीआई की तर्ज पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ए+ कैटेगरी खत्म होने से तस्कीन और मुशफिकुर का हुआ डिमोशन, जानें अब किसे कितनी मिलेगी सैलरी

Sat Feb 21 , 2026
ढाका | बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने वर्ष 2026 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की नीतियों की झलक दिखाई दे रही है। बोर्ड ने इस बार ‘ए प्लस’ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है, जिसका सीधा असर स्टार खिलाड़ियों […]

You May Like

मनोरंजन