बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया: 50 मीटर के दायरे में आने वाले एक दर्जन आलीशान होटल और दुकानें रडार पर

भोपाल: राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट के एरिया में सीमांकन का कार्य निरंतर जारी है. उसी क्रम में गुरुवार को टीटी नगर वृत्त के अधिकारियों ने सीमांकन और चिन्हांकन का कार्य किया. जिसकी शुरूआत बोट क्लब से शुरू की गई. यहां पर एफटीएल के लिए बोट क्लब पर बनी तालाब किनारे दीवार को चुना गया. उसके बाद वहां पर सबसे पहले लगभग 28 दुकानें जो की बोट क्लब के सामने मुख्य मार्ग किनारे पर बना रखी थीं, उनको जल्द हटाने के लिए कहा गया है.

उसके बाद वहीं पर स्थित जॉक रेस्टॉरेंट का सीमांकन करने के लिए पहुंचे. इस सीमांकन की प्रक्रिया में प्रेमपुरा क्षेत्र में जहांनुमा, सयाजी होटल, टयूरोक्लस और बोट क्लब के क्षेत्र में रंजीत, विंडसर वेव जैसे लगभग एक दर्जन होटल कैचमेंट में पाए गए हैं. इन सभी को नोटिस दिया जाने की कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम अर्चना रावत शर्मा, तहसीलदार कुनाल राउत, नायब तहसीलदार सुनीता देहलवार, राजस्व निरीक्षक विवेक पंचोरे के साथ पटवारी और नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन, झील संरक्षण के अधिकारी मौजूद रहे.
पहाड़ी काटकर बन रहा था रेस्टॉरेंट
सीमांकन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि बोट क्लब के सामने जॉक रेस्टॉरेंट ने पहाड़ी को काटकर अंदर ही अंदर लगभग 70 फिट गहराई तक बना लिया है.और अंदर अभी भी खुदाई की जा रही है. उक्त रेस्टॉरेंट संचालक से दस्तावेज मांगे गए जो वह दिखा नहीं पाया. उसको दस्तावेज ना होने की स्थिति में खाली करने के लिए कहा गया है.
अधिकारी दिखे सख्त
सीमांकन के दौरान होटल मालिकों ने एसडीएम और तहसीलदार से बात करना चाही, लेकिन दोनों अधिकारियों ने बात करने से साफ मना कर दिया और कहा कि अगर कोई दस्तावेज जो लीगल हों तो दिखाएं. नहीं तो हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
50 मीटर के दायरे में नहीं रहेगा कोई अतिक्रमण
तहसीलदार कुनाल राउत ने बताया कि बड़े तालाब के कैचमेंंट एरिया में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं छोड़ा जाएगा. इसके लिए एनजीटी के सख्त आदेश हैं. कैचमेंट की सीमा एफटीएल से 50 मीटर का दायरा है, जिसके तहत चाहे सरकारी हो या निजी भूमि सभी अतिक्रमण हटाये जाएंगे

Next Post

अवैध रूप से लगी होर्डिंग और बैनर नगर निगम ने किया जप्त

Fri Mar 13 , 2026
रीवा:आउटडोर मीडिया नियमों को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा जोन 02 में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की गई.अभियान के दौरान रेड टैप एवं लॉ पीनोज पिज्जा द्वारा मौके पर ही 23,600 रुपये की राशि जमा कराते हुए पंजीयन कराया गया. वहीं कम्पोजिट […]

You May Like