
पन्ना। दिनांक 04 जनवरी को फरियादी रामचन्द्र निवासी पन्ना थाना कोतवाली पन्ना द्वारा थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई कि भोपाल निवासी गिरीश पाल नामक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उसे विश्वास में लिया तथा अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन एवं नगद माध्यम से कुल लगभग 6,00,000/- (छः लाख रुपये) प्राप्त कर लिये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना मे धारा 318 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 रोहित मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। दौरान विवेचना के आधार पर आरोपी गिरीश पाल पिता मनसाराम पाल उम्र 45 वर्ष निवासी हर्षवर्धन नगर थाना टीटी नगर जिला भोपाल को भोपाल से दस्तयाब कर थाना कोतवाली पन्ना लाया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने फरियादी को शासकीय नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर विश्वास में लिया तथा अलग-अलग तिथियों में फोन-पे के माध्यम से लगभग 5,80,000/- एवं 20,000/- नगद प्राप्त किये थे। आरोपी द्वारा बताया गया कि प्राप्त राशि में से 1,10,000/- रुपये वापस कर दिये गये तथा शेष 4,90,000/- रुपये अपनी पत्नी के इलाज में खर्च कर दिये हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
