साढ़े छह: घंटे चली सर्चिंग, नहीं मिला नहर मेें डूबे युवक का शव

जबलपुर। चरगवाँ थाना अंतर्गत बरखेड़ा स्थित नहर में डूबे युवक की तलाश में मंगलवार को भी सर्चिंग की गई। सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक चला। करीब साढ़े छह: घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अंधेरा हो जाने से रेस्क्यू बंद कर दिया गया। आज पुन: युवक की तलाश कराई जायेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेमरा निवासी सचिन मेहरा (30) सोमवार सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से गांव के पास बरखेड़ा स्थित नहर पर नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो दोपहर करीब 12 बजे उसकी तलाश शुरू की गई थी परिजन नहर पहुंचे तो सीढिय़ों के पास मेढ़ पर सचिन के कपड़े और एटीएम कार्ड रखा हुआ मिला था वहीं पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। आसपास तलाश करने पर जब सचिन का पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चरगवाँ पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से शाम करीब 5 बजे तक गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। नहर को भी बंद कर दिया गया है।

Next Post

बैंकिंग समीक्षा बैठक: इंदौर में 825 करोड़ का मुद्रा लोन वितरित, स्ट्रीट वेंडर्स को मिली 63 करोड़ की मदद

Tue Feb 24 , 2026
इंदौर। सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में बैंकर्स, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कारोबार के लिए आसान ऋण, सब्सिडी योजनाओं की वास्तविक स्थिति, अनक्लेम्ड अमाउंट तथा वित्तीय साक्षरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इंडस्ट्री […]

You May Like