आजाद नगर दोहरे हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. आजाद नगर में युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त अजय कपाड़िया को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्नी से संबंध होने के शक में दोस्त विनय उर्फ विनायक सोलंकी की हत्या की थी. वारदात के बाद पहचान मिटाने के लिए शव जला दिया, लेकिन इसके बाद भी वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा. हैरानी की बात यह रही कि आरोपी मृतक के पिता के साथ ही बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंच था.

पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन उसने विनय को अपनी पत्नी के साथ देख लिया था. इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई. जैकेट देने के बहाने विनय को बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके. थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि अजय को शक था कि विनय और ननकू के भी उसकी पत्नी से संबंध हैं. वह दोनों को नशा कराकर मारना चाहता था, ताकि हत्या का आरोप एक-दूसरे पर आ जाए. हालांकि, वारदात से एक दिन पहले ननकू अपने परिवार से मिलने आलीराजपुर चला गया था.

Next Post

अवैध वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,11 ऑटो जब्त

Thu Nov 26 , 2026
बुरहानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को जयस्तंभ चौराहे से इकबाल […]

You May Like