लूट और चोरी के शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोचा


मैहर: लूट और चोरी के आदतन आरोपी को मैहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था, जिसे आखिरकार छतरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.पुलिस ने शातिर अपराधी शिवराम सिकरवार उर्फ सुनील ठाकुर निवासी खैरागढ़, उत्तर प्रदेश को छतरपुर से हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में सतना, छतरपुर, विदिशा और भोपाल समेत कई जिलों में वारदातों को अंजाम देना कबूला है. आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर 20 सितंबर को छतरपुर के पिकअप चालक को झांसे में लेकर मारपीट कर लूट की थी और 2 सितंबर को बोलेरो पिकअप चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

इस मामले में पुलिस पहले ही अन्य साथियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. आरोपी शिवराम सिकरवार के खिलाफ मैहर, भोपाल, रीवा, सीधी, गुना, सागर, दमोह, विदिशा, कटनी और ग्वालियर सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और अन्य संगीन धाराओं में 16 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लाख रुपये कीमत के दो पिकअप वाहन 45,000 रुपये कीमत के 4 मोबाइल फोन, चेक बुक, एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरपाटन, कोतवाली टीम और पुलिस कर्मियों की अहम और सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat Nov 14 , 2026
सिंगरौली। जनजातीय गौरव और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।स्वच्छता अभियान में सिंगरौली विधायक रामनिवास […]

You May Like

मनोरंजन