बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

सिंगरौली। जनजातीय गौरव और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।स्वच्छता अभियान में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैश्य, वैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, आलोक शर्मा, पूर्व पार्षद हरिदास गुप्ता एवं संजय पांडे अन्य भाजपा नेता व्यापारी सहित नगर निगम के सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और उनके संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया।

Next Post

डीएवी स्कूल निगाही के पास से बाइक चोरी, पीड़ित ने नवानगर थाने में दी शिकायत

Sat Nov 14 , 2026
सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। डीएवी स्कूल निगाही के पास खड़ी काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम कुशवाहा निवासी रमेश कुमार दुबे शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को […]

You May Like

मनोरंजन