सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। डीएवी स्कूल निगाही के पास खड़ी काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम कुशवाहा निवासी रमेश कुमार दुबे शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को अपने बच्चे को लेकर डीएवी स्कूल निगाही पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66 ZG 4718 स्कूल के पास खड़ी की थी। बच्चे की छुट्टी के समय वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद पीड़ित ने नवानगर थाने में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
