सिंगरौली। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह ने वैढ़न बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने पर्व की तैयारियों और बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों से चर्चा भी की।
छठ महापर्व पर बाजार में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खरवार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
