देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच दो दिवसीय 14वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक का शुभारंभ हो गया है। इस बैठक में गृह मंत्रालय, आईटीबीपी, एसएसबी और सर्वे ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
सीमा प्रबंधन और तकनीकी सर्वे
बैठक के पहले सत्र में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद, सीमा प्रबंधन और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसमें ब्रिटिश-कालीन मानचित्रों और आधुनिक ड्रोन सर्वे तकनीक के जरिए वास्तविक हालात का आकलन करने पर जोर दिया जा रहा है।
व्यापार और आवागमन पर फोकस
अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य सीमा से जुड़े मामलों का समाधान निकालते हुए स्थानीय व्यापार और पारंपरिक आवाजाही को सुगम बनाए रखना है ताकि दोनों देशों के आपसी रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ हो सकें।

