पहली बार खुले बाड़े में दिखे सफेद बाघिन मीरा के शावक,दो पीले और एक सफेद बाघ ने खींचा ध्यान

ग्वालियर: गांधी प्राणी उद्यान में इन दिनों तीन छोटे मेहमान हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. दरअसल यहां सफेद बाघिन मीरा के तीनों शावक करीब साढ़े तीन महीने बाद पहली बार खुले बाड़े में नजर आए हैं. मां के पीछे-पीछे दौड़ते, खेलते और मस्ती करते इन शावकों को देखकर जू स्टाफ भी खुश है. फिलहाल इन्हें रोज कुछ घंटों के लिए बाहर निकाला जा रहा है और जल्द ही पर्यटक भी इनका दीदार कर सकेंगे.

गांधी प्राणी उद्यान में सुबह का नजारा इन दिनों बदला-बदला सा है. जैसे ही सफेद बाघिन मीरा अपने तीनों शावकों के साथ खुले बाड़े में पहुंचती है, नन्हे शावक उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं. कोई घास पर लोटता है तो कोई अपने भाई-बहनों के साथ खेल में लग जाता है. कुछ देर बाद तीनों मां के आसपास घूमते नजर आते हैं. करीब साढ़े तीन महीने तक अलग रखे जाने के बाद यह पहली बार है, जब शावकों को खुले माहौल में आने का मौका मिला है. अभी उन्हें सुबह 9 से 11 बजे तक ही बाहर छोड़ा जा रहा है. दो पीले और एक सफेद शावक मीरा ने बीते 5 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था. इनमें दो पीले और एक सफेद शावक है.

जन्म के बाद से ही तीनों को खास देखरेख में रखा गया. जू प्रबंधन लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए था ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.अब सवाल उठता है कि आखिर इन शावकों को इतने लंबे समय तक क्यों बाहर नहीं लाया गया. दरअसल, कुछ समय पहले कान्हा टाइगर रिजर्व में सीडीवी वायरस की वजह से एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद देशभर के जू और टाइगर रिजर्व अलर्ट मोड में आ गए थे.ग्वालियर जू में भी मीरा और उसके बच्चों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती गई. इसी वजह से शावकों को आइसोलेशन में रखा गया. इसके अलावा ग्वालियर की गर्मी और उमस को देखते हुए भी उन्हें बाहर लाने में जल्दबाजी नहीं की गई.

Next Post

हॉकी विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां टीम इंडिया की नजर अगले दौर पर है

Thu Aug 20 , 2026
एम्सटेलवीन,  नीदरलैंड्स के वैगनर स्टेडियम में आज हॉकी विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण चरण में बने रहने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आमने-सामने का रिकॉर्ड दोनों […]

You May Like