नशे की लत में बेटे ने मां से की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: थाना एरोड्रम क्षेत्र के पंचशील नगर में घरेलू विवाद का गंभीर मामला सामने आया है. नशे की लत से परेशान युवक ने अपनी ही मां के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.पुलिस के अनुसार फरियादी बेबी बाई ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा तेजू टायडे आए दिन उनसे और परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा करता है. आरोपी घर में रखी चीजें बेचकर नशा करता है.

कल सुबह करीब 8 बजे आरोपी बिना बताए घर से 30 किलो गेहूं बेचकर नशा कर लौटा. इस पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह मां को गालियां देने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने हाथ मुक्कों और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे फरियादी की कमर में चोट आई. इतना ही नहीं, आरोपी ने दोबारा नशा करने से रोकने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सालों से नहीं हुई नाले की सफाई, महामारी का डर

Sat Jan 24 , 2026
ब्यावरा: नगर का मुख्य नाला अतिक्रमण को चपेट में पूरी तरह पिर चुका है, पर इतनी भी जगह नहीं गयी है कि पोकलेन मशीन उदर सके इसके चलते कई स्थानों पर नाले को सफ हुए सालों हो चुके में भारी गंदगी के कारण महामारी फैलने का डर बना रहता है […]

You May Like