ब्यावरा: जहां नगर में पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है वहीं नालियों की सफाई को भी एक लम्बा समय गुजरने से रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई जगह एक माह के लम्बे अंतराल के बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है. आने वाले गर्मी के मौसम में यह हालात कहीं अधिक विकट हो सकते है.
गौरतलब है कि नगर में नालियों की सफाई का टर्न एक माह से भी अधिक समय में आ पा रहा है. कई स्थान ऐसे है जहां इससे भी अधिक समय नालियों की सफाई को हो गया है. कई जगह नालियां कचरे, पानी से भर गई है, पानी ऊपर आकर दुर्गंध उठ रही है. रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
स्वयं सफाई करने लगते
कई जगह नालियों की सफाई को लम्बा अंतराल होने तथा बढ़ती परेशानी को देखते हुए कई जगह स्वयं द्वारा सफाई की जा रही है. कई जगह ऐसा देखने में आ रहा है. गर्मी के दिनों में नालियों की सफाई नहीं होने से दिक्कते और बढ़ेगी.
Next Post
5 बकायादारों पर हुई कुर्की की कार्रवाई, राजस्व अमले ने काटे नल कनेक्शन
Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर संभाग क्रमांक 8 भानतलैया अंतर्गत खेरमाई वार्ड में 5 बकायादारों पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया, इसके साथ-साथ नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गयी। बकायादारों ने मौके पर 1 लाख रूपये का पी.डी.एस. चैक प्रदान किया एवं शेष राशि मार्च माह में […]

You May Like
-
12 months ago
औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों पर जयवर्धन ने उठाए सवाल
-
1 year ago
संपत्ति के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या