घर के सामने वाहन खड़ा करने पर विवाद, बुजुर्ग से मारपीट और बेटे को चाकू मारा

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन घर के सामने वाहन खड़ा करने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बुजुर्ग व्यक्ति से डंडे से मारपीट की गई और बीच-बचाव करने आए उसके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया.64 वर्षीय फरियादी शरीफ निवासी बिजलपुर नांगर कोल्ड स्टोर के पीछे ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोहल्ले के ही अनवर उर्फ नजर मंसुरी से कहा कि उनके घर के सामने आयशर वाहन खड़ा न करें.

इसी बात को लेकर अनवर, उसके बेटे वसीम और इमरान तथा पोता आसीम गाली-गलौज पर उतर आए. जब उन्होंने विरोध किया तो इमरान और आसीम ने डंडे से हमला कर सिर और सीने पर चोट पहुंचाई. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शरीफ के बेटे अय्यूब मंसुरी को चाकू मार दिया, जिससे उसकी दाहिनी हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई. घटना में फरियादी की पत्नी सलमा बी भी बीच बचाव में लगीं. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धारदार हथियार से हमला करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ग्वालियर कृषि मंडी में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर मंडी सचिव और प्रभारी निलंबित

Sat Aug 16 , 2025
ग्वालियर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिनारपुर कृषि उपजमंडी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा तिरंगा पहराये जाने का मामला सामने आया। यह घटना कृषि उपजमंडी प्रभारी शशिलता दौहरे और सचिव महेन्द्र सिंह मीणा की उपस्थिति में हुई। वीडियो सामने आने के बाद मंडी के एमडी ने […]

You May Like