गाय का रेसक्यू कर दी समाधि

मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड संतरा मंडी क्षेत्र में बुधवार को एक गाय कीचड़ में फंस गई थी। जिसे बजरंगियों एवं गौ पुत्रो ने रेसक्यू कर बाहर निकाला तथा पशु चिकित्सक बुलाकर उपचार कराया गया,लेकिन गौमाता की जान नहीं बच पाई। जिसके बाद उन्होंने गाय को विधिवत समाधि दी। बजरंगियों ने बताया बुधवार की शाम 5 बजे सूचना मिली की ताप्ती वार्ड संतरा मंडी क्षेत्र में एक गाय 2 घंटे से दलदल में फसी हुई है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला सहसंयोजक भूपेश साहू,प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण रावत,प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, गोपाल साहू गौ सेवक पहुंचे और गाय को कड़ी मशक्क़त के बाद दलदल से बाहर निकाला।

इस दौरान घटना गौपुत्र सेना के धर्मेंद्र नरवरे,शिवम यादव भी मौके पर पहुंचे, इस दौरान पता चला की गाय ने कुछ अपशिष्ट पदार्थ खा लिया था व गाय की हालत बहुत गंभीर थी। गौ सेवको ने सम्पर्क कर डॉक्टर बुलाया एवं डॉक्टर से उपचार करा रहे थे तभी गाय की मौत हो गई। गौ सेवको ने नपा से काऊ केचर बुलाकर गौ समाधि स्थल ट्रेचिंग ग्राउंड ले जाया गया व देर रात 8-30 बजे जेसीबी मशीन बुलवाकर गौ माता की विधिवत पुजा,अर्चना,गौ आरती कर सुरक्षित गौ समाधि दी गई। इस दौरान बजरंग दल के ओम, सूरज,गौ पुत्र युवराज यादव, सार्थक चिंचोले, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Next Post

बीएलओ को दी जान से मारने की धमकी

Fri Nov 21 , 2025
श्यामपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे ग्राम रामपलासी के बीएलओ को गांव के एक युवक ने गाली- गलौच करते हुए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. ग्राम रामपलासी के प्राथमिक शाला के शिक्षक सुनील […]

You May Like