बीएलओ को दी जान से मारने की धमकी

श्यामपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे ग्राम रामपलासी के बीएलओ को गांव के एक युवक ने गाली- गलौच करते हुए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. ग्राम रामपलासी के प्राथमिक शाला के शिक्षक सुनील राय बूथ लेबल आफिसर हैं. वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं. बताया जाता है किगत दिवस वह अपने स्कूल में मतदाता सूची के संबंध में काम कर रहे थे तभी कमरे में गांव का विजय आ. सूरज सिंह आ धमका और बीएलओ सुनील राय के साथ गाली- गलौच करते हुए धमकी दी गई कि गांव में दिखा तो जान से मार दूंगा. पीडि़त बीएलओ सुनील राय का कहना है कि एसआईआर सर्वे के लिए उसे लगातार गांव में जाना पड़ता है. ऐसे में उसकी जान को खतरा है. श्यामपुर पुलिस ने बीएलओ की शिकायत पर आरोपी युवक विजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

 

Next Post

जलावर्धन विवाद: पानी को लेकर हाहाकार, पाथाखेड़ा में काटे दशकों पुराने नल कनेक्शन

Fri Nov 21 , 2025
सारनी। भाजपा शाषित नगर पालिका परिषद सारणी में जलावर्धन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल भाजपा समर्थित पार्षद ही जलावर्धन योजना के तहत लगाएं गए नल कनेक्शन शुल्क देने के विरोध में है। जिसका समर्थन वार्डवासी भी खुलकर कर रहे हैं। इससे मामला विवादित होते जा रहा है। […]

You May Like