जलावर्धन विवाद: पानी को लेकर हाहाकार, पाथाखेड़ा में काटे दशकों पुराने नल कनेक्शन

सारनी। भाजपा शाषित नगर पालिका परिषद सारणी में जलावर्धन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल भाजपा समर्थित पार्षद ही जलावर्धन योजना के तहत लगाएं गए नल कनेक्शन शुल्क देने के विरोध में है। जिसका समर्थन वार्डवासी भी खुलकर कर रहे हैं। इससे मामला विवादित होते जा रहा है। परिषद में जब नल कनेक्शन का चार्ज 4 हजार रुपए प्रति कनेक्शन रखा गया था और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था। तब वार्ड 12 की पार्षद ने इसका विरोध किया था। लेकिन अब कनेक्शन के एवज में नगर पालिका द्वारा मांगे जा रहे 4 हजार रुपए के खिलाफ भाजपा समर्थित पार्षद और वार्डवासी खुलकर सामने आने लगे हैं। लोगों का मानना है कि जब नगर पालिका ने कनेक्शन लगाए थे। तब शुल्क देने जैसी कोई बात नहीं की थी। अचानक नल कनेक्शन के रुपए नहीं देने पर नगर पालिका द्वारा नोटिस देने से लोगों में आक्रोष है।

ठंड के मौसम में पानी को लेकर हाहाकार

एक और जल आवर्धन योजना से घर-घर पानी पहुंचाने का नगर पालिका द्वारा डिंडोरी पीटा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 10, 24, 25, 26 और 27 में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। वजह डब्ल्यूसीएल द्वारा इन वार्डो में दशकों से लगे नल कनेक्शन काट दिए गए हैं। यह सभी कनेक्शन वार्डोवासियों ने वेकोलि की मुख्य पाइप लाइन से लोगों ने लिए थे। जिसे अब कंपनी द्वारा अवैध बताकर काट दिए हैं। जिसके चलते इन वार्डो में पानी को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति बन गई है। वार्ड नंबर 10 के लोगों का कहना है कि हमारे वार्ड में वर्षों पुराना कुआं है। इसी कुएं से नगर पालिका भी वार्डों में जलापूर्ति करती है। जलावर्धन योजना संचालित होने पर नगर पालिका ने पुराने नल कनेक्शन काट दिए हैं। हमें जल आवर्धन योजना के बजाय पूर्व की भांति ही जलापूर्ति की जाए। इसको लेकर वार्ड नंबर 10 के सैकड़ो लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन भी किया है।

जलावर्धन योजना का पाइप तोड़ा

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के सिविल विभाग ने अवैध नल कनेक्शन समझकर जेसीबी की मदद से जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन तोड़ दी। जिसके चलते वार्ड नंबर 25 के सैकड़ो घंटे में मंगलवार और बुधवार को जलापूर्ति बाधित रही। इसकी जानकारी जलावर्धन योजना का कार्य देख रहे कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने अपने स्तर पर पाइपलाइन जोड़ने की बात कही है। इधर सिविल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते अवैध कनेक्शन काटे गए हैं।

 

Next Post

नपा में खींचतान: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पालिका भंग करने की मांग की

Fri Nov 21 , 2025
विदिशा।नगर पालिका में पिछले कुछ समय से चल रही खींचतान और भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद कांग्रेस पार्टी खुल कर मैदान पर आ गई है। कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा। […]

You May Like