नेटफ्लिक्स की सीरीज़ ‘ग्लोरी’ बॉक्सर की दमदार भूमिका में धमाल मचाएंगे कुणाल ठाकुर

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता कुणाल ठाकुर अपनी पिछली सीरीज़ ‘ट्रायल’ के बाद ‘ग्लोरी’ के साथ एक नया और सशक्त पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं।
एक मई को प्रीमियर होने जा रही नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘ग्लोरी’ में कुणाल एक बॉक्सर की दमदार भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं। पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के साथ एक दमदार एंसेंबल कास्ट से सजी ‘ग्लोरी’ में हर किरदार महत्वाकांक्षा, प्रतिद्वंद्विता और निजी संघर्षों के बीच अपनी कहानी बुनता नज़र आनेवाला है। ऐसे में बॉक्सर के रूप में कुणाल की एंट्री इस तेज़ और भावनात्मक कहानी के केंद्र में ना सिर्फ उन्हें स्थापित करती है, बल्कि अपने किरदार के माध्यम से वे शारीरिक ताकत और भावनात्मक गहराई को भी दर्शाते हैं।

गौरतलब है कि पहली बार स्क्रीन पर बॉक्सर का दमदार किरदार निभाने के लिए कुणाल ने खास तैयारी की है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से खेल की अनुशासन और उसकी रॉ एनर्जी को भी बखूबी समझते हुए इसे अपनाया है। कुणाल ठाकुर ने कहा, “’ग्लोरी’ मेरे लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि इसमें मैं पहली बार एक बॉक्सर का किरदार निभा रहा हूँ, जो काफी इंटेंस, लेयर्ड और भावनात्मक रूप से गहराई लिए हुए है। इसके अलावा पुलकित और दिव्येंदु के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा, और मैं करण का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया।”

Next Post

नरयावली पहुंचे सीएम डॉ यादव, सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण

Thu Apr 23 , 2026
सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने स्वागत किया। इस दौरान […]

You May Like