सरस्वती में पूर्व छात्रा,डी.एम. एवं कलेक्टर रजनी सिंह का सम्मान

सतना:सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णनगर, सतना में विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में डी.एम. एवं कलेक्टर जिला नरसिंहपुर श्रीमती रजनी सिंह के आगमन पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। तत्पश्चात् विद्यालयीन बहिनों द्वारा सरस्वती वन्दना सामूहिक रूप से की गई। अतिथि परिचय एवं स्वागत माध्यमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्री गणेश गोविन्द मिश्र जी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती रजनी सिंह का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती रजनी सिंह ने विद्यालय के भैया-बहनों को प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतना जिला के महापौर योगेश ताम्रकार, जिला सचिव विकास पाण्डेय, विद्यालय के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, व्यवस्थापक प्रदीप ताम्रकार,सह व्यवस्थापिका श्रीमती अंजली रत्नेश पाण्डेय, विद्यालय समिति सदस्य दिलीप वसानी, विजय गुप्ता, श्रीमती पल्लवी सिंह  एवं  पंकज सिंह के साथ-साथ विद्यालय के भैया/बहिन  उपस्थित रहे।

Next Post

3.33 करोड़ मुआवजा मामले में अल्ट्राटेक को अंतरिम राहत नहीं, हाईकोर्ट ने वसूली प्रक्रिया जारी रखने दी

Tue Jun 30 , 2026
मैहर: अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी और भूमिस्वामी सहेश सिंह के बीच बहुचर्चित भूमि मुआवजा विवाद में भूमिस्वामी पक्ष को अंतरिम राहत मिली है। लगभग ₹3.33 करोड़ के प्रतिकर से जुड़े मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अंतरिम सुनवाई के दौरान राजस्व वसूली (RRC) की प्रक्रिया पर पूर्ण रोक लगाने से इनकार कर […]

You May Like