कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ रही टीम को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुरैना। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे प्रताप कॉलोनी में रास्ता बंद कर बनाए गए 4 मकानों पर बुलडोजर चला रही टीम को गोली मारने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। टीम ने दीपक शर्मा, जगदीश शर्मा, राजेंद्र कुशवाह और सोबरन कुशवाह के अवैध निर्माण को तोड़ा। तोड़े गए मकानों में एक ‘स्प्रिंगलेश स्कूल’ भी शामिल है। कुल 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और पुरुषों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक युवक ने टीम को गोली मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में 15 दिन से डटे थे चीते, सुबह हो गया हादसा

Sun Dec 7 , 2025
ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क के चीतों को अब ग्वालियर के जंगल पसंद आ रहे हैं। चीतों को दूसरी पीढ़ी यानी तीन भारतीय चीते ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में 15 दिन से डटे हुए थे, जिनमें से एक चीता आज सुबह हाईवे पर एशलीन सड़क हादसे में जान गंवा बैठा। सिमरिया […]

You May Like