भोजशाला पर न्यायिक निर्णय की घड़ी, इंदौर धार में हाई अलर्ट

इंदौर। भोजशाला कमाल मौला मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट के संभावित फैसले से पहले माहौल पूरी तरह संवेदनशील हो गया है. इंदौर और धार में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, जबकि जुमे के चलते अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. फैसले को लेकर दोनों पक्षों सहित आम लोगों की नजरें न्यायालय के निर्णय पर टिकी हुई हैं.

फैसले की आशंका के बीच शुक्रवार होने से हालात और संवेदनशील माने जा रहे हैं, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता है. प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा नहीं करने की अपील की है. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. धार जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. करीब 1200 पुलिसकर्मियों को जिलेभर से बुलाकर तैनात किया है. दोपहर में भी एसपी सचिन शर्मा ने कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए. शहर में 12 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, वहीं रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है. अब सभी की नजर हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ .

Next Post

पथरिया क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूम बच्चों की मौत

Fri May 15 , 2026
दमोह।जिले के पथरिया थाना अंतर्गत जिला चौकी क्षेत्र में जहरीला पदार्थ के सेवन या दुर्गंध के कारण दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है.घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदर लोधी की 10 वर्षीय पुत्री भावना और डोमन लोधी का 6 […]

You May Like