सिंगरौली: एनसीएल की अमलोरी परियोजना से जयंत क्षेत्र की ओर कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। आज तेज रफ्तार वाहन से सड़क पर बड़ी मात्रा में कोयला गिरता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि सड़क पर बिखरे कोयले को उठाने के लिए महिलाएं और बच्चे तक बोरियां लेकर पहुंच गए और कोयला भरते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए क्षमता से अधिक कोयला लादकर चल रहे हैं। चलते वाहनों से गिरता कोयला न केवल दोपहिया चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है।
