दुनिया के सबसे ताकतवर देशों का एक ग्लोबल इकोनॉमिक पैटर्न होता है, जिसमें एक मजबूत मिलिट्री के साथ ऐसी विदेश नीतियां शामिल हैं, जिनका असर पूरी दुनिया में महसूस होता है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (World Population Review) ने दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी कर दी है। हर बार की तरह इस दफा भी अमेरिका पहले पायदान पर है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: रूस और चीन का नाम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत इस लिस्ट से बाहर है।
2026 के लिए वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की इस लिस्ट में भारत 12वें स्थान पर है, जबकि भारत सिर्फ इकोनॉमी के मामले में ही नहीं, बल्कि दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति भी भारत की ही है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।
