रुपया 18 पैसे मजबूत

मुंबई, 18 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 18 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.20 रुपये का बोला गया।

यह लगाता दूसरा दिन है जब भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है। इससे पहले, बुधवार को यह 55.75 पैसे मजबूत होकर 90.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज तीन पैसे की मजबूती के साथ 90.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला यह नीचे 90.45 रुपये और ऊपर 90.05 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये को समर्थन मिला।

 

Next Post

भारती एयरटेल में नए नेतृत्व युग का आगाज: गोपाल विट्टल वाइस चेयरमैन और शाश्वत शर्मा संभालेंगे सीईओ की कमान

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता)। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी सुव्यवस्थित उत्तराधिकार योजना के तहत शीर्ष नेतृत्व में बड़े बदलावों की घोषणा की है। पिछले 13 वर्षों से प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले गोपाल विट्टल एक […]

You May Like