विदेशी मुद्रा भंडार 96.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 675.157 अरब डॉलर पर

मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 96.4 अरब डॉलर बढ़कर 675.157 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 03 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 7.26 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 674.193 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 93 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 546.508 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं।

अन्य तीनों मुद्राओं के मूल्य का आंकलन डॉलर की तुलना में उनकी विनिमय दर के आधार पर किया जाता है। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.4 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 105.23 अरब डॉलर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि में 70 लाख डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर बढ़ा है। ये क्रमशः 18.626 अरब डॉलर और 4.793 अरब डॉलर पर रहे।

.....

Next Post

ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र की घटना

Fri Jul 17 , 2026
पथरिया/दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के शासकीय कन्या स्कूल के पास संचालित एक ज्वेलरी शॉप की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा दीवार में छेद कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करता हुआ दिखाई दिया है. […]

You May Like