संग्राम कालोनी में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सतना : सूने घरों का ताला तोडक़कर आभूषण-नकदी चोरी होने की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच एक राहत भरी खबर तब सामने आई जब कोलगवां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 15 लाख रु के सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा भी किया गया है.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्राम कालोनी निवासी मिथिलेश सोंधिया के घर में 7-8 अक्टूबर की ररमियानी रात चोरी की घटना हुई थी. मिथलेश की पत्नी दीपमाला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा जहां आस पास के लोगों सहित मुखबिरों के जरिए जानकारी जुटाई गई. वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला गया. जिसके जरिए मिले सुराग के चलते संदेह के आधार पर संग्राम कालोनी निवासी संदीप वंशकार पिता नरेश उम्र 19 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरु की. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. जिसके चलते आरोपी की तस्दीक पर पुलिस द्वारा चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए. पुलिस द्वारा जब्त किए गए सोने चांदी के आभूषणों की कीमत 15 लाख रु बताई गई.

Next Post

सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमलों में 60 से ज़्यादा लोगों की मौत

Sun Oct 12 , 2025
खार्तूम, 12 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी सूडान के एल फशर शहर में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में शनिवार को 60 से ज़्यादा नागरिक मारे गए। यह जानकारी एक स्वयंसेवी समूह ने दी है। एल फशर में प्रतिरोध समितियों के समन्वय ने एक बयान में कहा […]

You May Like