मंत्री शाह ने छात्रावास भवन का लोकार्पण और सीसी रोड का भूमिपूजन किया

खंडवा। जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने शनिवार को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामनी गुर्जर में मुख्यमार्ग से कन्या शिक्षा परिसर तक लगभग 40 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले सीमेन्ट कंक्रीट पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

2 करोड़ के भवन

का फीता काटा

उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें प्रदान की। मंत्री डॉ. शाह ने इस दौरान जामनी गुर्जर में नवनिर्मित सीनियर कन्या छात्रावास के 2.20 करोड रुपए लागत से निर्मित नए भवन का फीता काटकर लोकार्पण भी किया। ग्राम रजूर में कन्या शिक्षा परिसर के लिए सीमेन्ट कांक्रीट पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

रोटी बनाने की दो मशीन देंगे

श्री शाह ने कहा कि कन्या शिक्षा परिसरों में छात्राओं के लिए रोटी बनाने हेतु ढाई ढाई लाख रुपए की दो-दो मशीने स्वीकृत की गई है। इनकी टेंडर प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है। कुछ ही दिनों में सभी कन्या शिक्षा परिसरों में छात्राओं के लिए रोटी बनाने की मशीन आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्या शिक्षा परिसरों में छात्राओं की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगवाई जा रही हैं,जिससे छात्राओं की परेशानी कम होगी।

उन्होंने कहा कि हरसूद कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए दो नई बसें दिलाई गई हैं, दो और बसें भी शीघ्र ही प्राप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी तक फेल होने के बाद छात्राओ को छात्रावास से निकाल दिया जाता था, लेकिन अब उन्होंने छात्राओं की समस्या को देखते हुए फेल होने के बाद भी 1 वर्ष और छात्रावास में रहने की सुविधा दिलाने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि असफल हुईं छात्राएं फिर से मेहनत करके परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें,और अपना भविष्य सुधार सकें।

Next Post

अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,50 लाख का सामान जब्त

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल।क्राइम ब्रांच भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. टीम ने एमडी ड्रग्स की खेप जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 56.96 ग्राम एमडी पाउडर, एक चार पहिया वाहन,दो मोटर सायकिल, […]

You May Like