
भोपाल।क्राइम ब्रांच भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. टीम ने एमडी ड्रग्स की खेप जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 56.96 ग्राम एमडी पाउडर, एक चार पहिया वाहन,दो मोटर सायकिल, चार मोबाईल फोन और एक इलेक्ट्रानिक कांटा जप्त किया गया है जिसकी कुल कीमती लगभग 50 लाख रुपये है. पुलिस जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिला थी कि शाहजहांनाबाद स्थित ईदगाह हिल्स में दो व्यक्ति काले रंग की यामाहा एफ.जेड. मोटरसायकिल से एमडी पाउडर की सौदेबाजी कर रहे हैं. जिन्हें घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उन्होंने अपना नाम पता बताया. आरोपियों की पहचान अफजल खान उम्र 32 वर्ष निवासी निशातपुरा, किफायतुल्लाह खान उम्र 51 वर्ष निवासी आगर मालवा जिले के रूप में की गई. आरोपियों के पास से तलाशी लेने पर अफजल से 22.45 ग्राम एमडी पाउडर व एक ओप्पो मोबाइल, तथा उसकी काले रंग की यामाहा एफ.जेड. मोटरसायकिल बरामद हुई. आरोपी किफायतुल्लाह से 31.21 ग्राम एमडी पाउडर, एक रियलमी मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक काली अल्टो कार तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा विधिवत जप्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी अफजल ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी कई बार दोस्त अरबाज से एमडी पाउडर खरीद चुका है. अरबाज के जेल जाने के बाद उसने अरबाज के ससुर किफायतुल्लाह से 22 ग्राम एमडी खरीदी. पूछताछ में किफायतुल्लाह ने स्वीकार किया कि उसका दामाद अरबाज (वर्तमान में इंदौर जेल में बंद) एमडी बेचता था. उसके मोबाइल से आये ऑनलाइन पैसों के आधार पर वह भोपाल आया और मंजूर निवासी इमामी गेट थाना शाहजहांनाबाद को 3 ग्राम तथा अफजल को 22 ग्राम एमडी दी. आरोपी किफायतुल्लाह ने बताया कि कुल 56.96 ग्राम एमडी उसने राजस्थान से लेना बताया.
क्राइम ब्रांच की टीम ने संदेही मंजूर उम्र 37 साल को बाबे अली ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया. जिसके पास से 3.30 ग्राम एमडी पाउडर एवं एक वन प्लस का मोबाईल फोन तथा एक मोटर सायकिल हीरो कंपनी का जप्त कर लिया गया.