इंदौर:आखिरकार भादौ में बादलों ने भिगोना शुरू कर दिया है. कल रात से आज रात 8 बजे तक शहर में 2 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई है. हालांकि बारिश कल रात से रुक रुक कर हो रही है, इसलिए तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है.सावन के सूखे और गर्मी से जूझ रहे मालवा निमाड़ में भादौ में तरबतर होने की आशा बंधी है. कल रात से शुरू हुई बारिश ने आज दिनभर रुक-रुक कर शहर को भिगोया.
आज रात 8 बजे तक मौसम केंद्र के अनुसार 50 मिली मीटर से ज्यादा पानी गिरा है. कुल मिलाकर कल रात से खबर लिखे जाने तक इंदौर में 2 इंच से ज्यादा बारिश हुई है. रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन बारिश का दौर चलता रहेगा. इस दौरान कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होने का अनुमान है. अभी तक शहर में कुल 13 इंच बारिश हो चुकी है ,लेकिन इस समय तक की बारिश से 70 प्रतिशत बारिश कम हुई है.
अगले दिनों में अच्छी वर्षा होगी
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मालवा निमाड़ में अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा होगी. उन्होंने बताया कि दक्षिण उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है. मानसून की द्रोणिका आंध्र समुद्र तट से मध्य प्रदेश से गुजर रही है. इसकी गति भी तेज नहीं है. यह कम दबाव का क्षेत्र धीरे धीरे आगे बढ़ेगा तो बारिश अच्छा होने के संभावना बढ़ जाती है.
शुक्ला ने कहा कि इसी तरह विदर्भ और गुजरात के बीच बंगाल के खड़ी में नीचे के पश्चिम की तरह भी दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में आर्द्रता बढ़ती दिख रही है. कम दबाव का क्षेत्र में धीमा सिस्टम पानी गिरता है. यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा तो यह अच्छी बारिश होने का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर समुद्र में आर्द्रता बढ़ने से अच्छा और भारी बारिश होने का अनुमान रहता है. यह दोनों सिस्टम धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे तो मालवा निमाड़ में बारिश की पूर्ति बचे दिनों में हो जाएगी.
