सोनाघाटी में सनसनी: तमिलनाडु के वेल्डर की बंद कमरे में मौत, दीवार के सहारे मिला शव

बैतूल। सोनाघाटी क्षेत्र में एक वेल्डर का शव उसके किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान तमिलनाडु के कुप्पा नाथन निवासी 45 वर्षीय कुमार रंगन के रूप में हुई है, जो यहां एक निजी फर्म में कार्यरत था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुमार रंगन सोनाघाटी स्थित एक निजी इंजीनियरिंग फर्म में वेल्डर के रूप में कार्य करता था और पास ही किराए के मकान में अकेले रह रहा था। मकान मालिक ने बताया कि पिछले दो दिनों से कमरे का दरवाजा नहीं खुला था और अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचों की उपस्थिति में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कुमार रंगन का शव दीवार के सहारे बाईं ओर झुकी अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बताया गया कि घटना से एक दिन पहले वह सुबह टहलने गया था और इसके बाद कमरे में लौट आया, लेकिन फिर बाहर नहीं निकला। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी बैतूल पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Next Post

सीएम डॉ यादव सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को कल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Wed May 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 7 मई को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह गौरवशाली यात्रा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत निकाली जा रही है। भारत की सांस्कृतिक चेतना, […]

You May Like