
सीधी। सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल सीधी के जांबाज बॉक्सरों ने खेल के मैदान में ऐतिहासिक धमाका करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। स्कूल के 5 बॉक्सरों का चयन भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
सीनियर और जूनियर दोनों ही वर्गों में इन मुक्केबाजों ने अपनी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर आगे का टिकट पक्का किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 6 सितम्बर को रीवा में आयोजित हुई जिसमे सभी 5 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कैटेगरी में बेहतरीन पंच लगाकर जीत हासिल की। ये सभी चयनित मुक्केबाज अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 से 30 सितम्बर तक भोपाल में आयोजित राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस ऐतिहासिक सफलता पर सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक इंजी.आर.बी. सिंह, प्राचार्य शाजी वी जॉर्ज और खेल प्रशिक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। चयनित खिलाड़ियों में तन्मय सिंह 90 किग्रा. भार वर्ग, वैशाली सिंह 66 किग्रा. भार वर्ग, अनिकेत सिंह 60 किग्रा. भार वर्ग, तनु सिंह 66 किग्रा. भार वर्ग, जूनियर वर्ग जूनियर वर्ग में कक्षा 11 वीं के आकाश सिंह 66 किग्रा. ने अपनी जगह पक्की की है।
