
जबलपुर। दीनदयाल चौक में रविवार शाम सरेराह ई रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी रोहित पाल बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका पुलिस ने जुलूस भी निकाला। आरोपी के हाथ पैर भी टूटे हैं। बताया जाता है की घेराबंदी के दौरान उसने भागने की कोशिश की थी इस दौरान वह गिर गया था और उसे चोटें आई।
पुलिस ने बताया कि पवन अहिरवार निवासी गली नम्बर 1 शारदा मंदिर के बाजू से राजीवनगर, लगभग 4-5 माह पहले अपना ईरिक्शा निकालकर ले जा रहा था उस समय रोहित पाल (बर्मन) के घर के गेट से पवन का ई रिक्शा टकरा गया था उसी बात को लेकर रोहित पाल बर्मन और रोहित पाल की मां शकुन बाई से झगड़ा हुआ था। शकुन बाई ने पवन अहिरवार को मुंगरिया एवं रोहित पाल बर्मन ने लठ्ठ से पवन के साथ मारपीट की थी उस समय पवन अहिरवार ने रिपोर्ट नहीं की थी, उल्टा शकुन बाई ने पवन की रिपोर्ट की थी, दूसरे दिन भी कुछ कहासुनी हुयी हो गई थी, उस समय रोहित पाल ने पवन अहिरवार एवं पंकज अहिरवार दोनों भाईयों में से किसी एक की हत्या करने की धमकी दिया था। रविवार शाम साढ़े पांच बजे रोहित पाल बर्मन ने पवन अहिरवार 37 वर्ष को दीनदयाल में बीच चौराहे में रोक लिया था और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया था। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित हुई जिनमें से तीन टीमें माढोताल, एक विजय नगर थाने से और तीन क्राइम ब्रांच की टीमें शामिल रही।
