सियाज के एम होंगे सिंगरौली एसपी

सिंगरौली:मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा देर रात 62 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक को लेकर बदलाव किया गया है।
राज्य शासन ने सिंगरौली के एसपी मनोज खत्री का तबादला करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है।उनके स्थान पर हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्त रहे वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शियाज के एम को सिंगरौली जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

नए एसपी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और औद्योगिक क्षेत्र में समन्वय बनाए रखने की चुनौती रहेगी। गौरतलब है कि सिंगरौली जिले को औद्योगिक गतिविधियों और संवेदनशील कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्व में माड़ा में स्थापित औद्योगिक प्लांट में हुई घटनाएं एवं आये दिन सड़क हादसों के बाद लॉ एंड आर्डर की स्थिति से यहाँ चुनौतियां बढ़ जाती है। ऐसे में नए एसपी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है।

Next Post

बाकल-दमोह मार्ग के अंधे मोड़ पर फिर हादसा: चार लोग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun May 3 , 2026
बाकल: दमोह मार्ग पर स्थित ढेरा फाटक मोड़ एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। शनिवार को यहां हुए हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह इस स्थान पर लगातार तीसरी दुर्घटना है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लगातार […]

You May Like