
टीकमगढ़। यूपी के पूर्व मंत्री एवं शोषित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मोर्य अपनी यात्रा लेकर टीकमगढ़ पहुंचे जहां सर्किट हाउस के पास उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सर्किट हाउस कार्यक्रम के संयोजक हृदेश कुशवाहा एवं संजू ने अपने-अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की स्वामी प्रसाद मोर्य से मुलाकात कर उनका परिचय दिया। इसके बाद स्वामी प्रसाद मोर्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा की सरकार को घेरने का काम किया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा दलितों एवं पिछड़ों को सिर्फ वोट हथियाने के लिए हिन्दू मानती है। इसके बाद उनको दरकिनार कर दिया जाता है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मोर्य ने एक बार फिर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम को भी घेरने का काम किया। उन्होंने कहा बाबा संविधान विरोधी यात्रा निकाल रहे हैं। उनको तो जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए क्योंकि यह ऐसी बयानबाजी करते हैं, जिससे राष्ट्र बटता है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के मंसूबे पर हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। जब देश 1947 में बट चुका है तो अब इसकी क्या जरूरत आन पड़ी।
