मोहब्बत की दुकान बनाम बैरिकेड्स: भोपाल में भाजपा के मार्च का फूलों से स्वागत करने निकले कांग्रेस नेता, पुलिस ने रोका

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बुधवार को उस समय राजनीतिक माहौल अलग ही नजर आया, जब पूर्व मंत्री डॉ. मुकेश नायक के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाथों में फूल लेकर भारतीय जनता पार्टी के विरोध मार्च का इंतजार करते दिखाई दिए। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक कटुता के बीच सद्भाव का संदेश बताया।

पत्रकारों से चर्चा में डॉ. मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस “मोहब्बत की दुकान” की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन लोकतंत्र में संवाद और सौहार्द भी उतना ही आवश्यक है। इसी भावना के साथ भाजपा नेताओं का फूलों से स्वागत करने की तैयारी की गई थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से एक अहम सवाल पूछना चाहती थी कि क्या वह लगातार सामने आ रहे परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मामलों का समर्थन करती है। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल को अपना स्पष्ट रुख जनता के सामने रखना चाहिए।

हालांकि कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आमने-सामने की यह मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के निकट बैरिकेडिंग कर भाजपा के विरोध मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन समाप्त हो गया और दोनों दल एक-दूसरे पर शासन, जवाबदेही तथा जनहित के मुद्दों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।

Next Post

विजय ने राहुल, प्रियंका को हिरासत में लिये जाने की निंदा की

Wed Jul 22 , 2026
चेन्नई, 22 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। दिल्ली में नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने और केंद्रीय शिक्षा […]

You May Like