मप्र में UCC लागू करने की प्रक्रिया शुरू, सभी वर्गों से लिए जाएंगे सुझाव: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अपनी अनुशंसाएं तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि यूसीसी के संबंध में आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों से भी संवाद स्थापित कर उनके विचार और सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों की भावनाओं और सुझावों का सम्मान करते हुए व्यापक चर्चा और समन्वय के आधार पर समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर एक संतुलित और सर्वमान्य व्यवस्था तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

भारत ने पुरुषों के अंडर-18 एशिया कप में कोरिया पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की

Mon Jun 1 , 2026
काकामिगाहारा, (जापान) 01 जून (वार्ता) भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को अपने तीसरे अंडर-18 एशिया कप 2026 पूल ए मैच में कोरिया के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए कप्तान केतन कुशवाहा ने (तीसरे, 36वें), वरिंदर सिंह ने (पांचवें) और शाहरुख अली ने (54वें) […]

You May Like