रीवा:कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि संभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की जिलेवार समीक्षा करें.लंबित प्रकरणों का निराकरण कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. नॉन अटेंडेंड प्रकरणों के लेवल-1 अधिकारियों को नोटिस देकर कार्रवाई करें. राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, पीएचई, नगरीय निकाय तथा गृह विभाग में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं.
संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान देकर इनका निराकरण करें. कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में कार्यवाही न करने पर सीएमएचओ सीधी, कार्यपालन यंत्री पीएचई सीधी, जिला शिक्षा अधिकारी सीधी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा को नोटिस देने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा को जिला शिक्षा अधिकारी रीवा को न्यायालय में लंबित प्रकरण पर कार्यवाही न करने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए. बैठक में अधिकारीगण मौजूद रहे.
